Thursday, 14 February 2013

कृष्ण भजन - ॐ तत सत ऋत पूर्ण ब्रह्म तू गोविन्दम हरि तू - बसंत



ॐ तत सत ऋत पूर्ण ब्रह्म तू गोविन्दम हरि तू
तू आत्मा है तू ही बुद्धि तू ही मन है देह
तू ही सृष्टा तू ही सृष्टि तू ही है आधार
तू ईश्वर है तू परमेश्वर नहीं कोई आधार
तू भूतों में नहीं भूत में तेरा नहीं है पार
तू वैश्वानर तू ही अपरा तू ही परा है मूल
परम ज्ञान तू शुद्ध ज्ञान तू सदा पूर्ण है तू
जीवन तू है मृत्यु भी तू ही और जन्म है तू
तू नारी है नर भी तू है और उभय भी तू
होकर तू ही नहीं भी तू है सबका कारण तू
तू ही जड़ है चेतन भी तू परे दोउ से तू
तुझको केवल तू ही जाने जाने सबको तू
ॐ तत सत ऋत पूर्ण ब्रह्म तू गोविन्दम हरि तू

...........................................................


No comments:

Post a Comment